जयपुर
राष्ट्रीय सिख संगत (Rashtriya Sikh Sangat) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गरुचरण सिंह गिल की पूजनीय माता चरण कौर गिल का आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्री स्वर्ण सिंह गिल की धर्मपत्नी थीं। उनका निधन 1 फरवरी 2025 को हुआ, जिससे परिवार सहित समूचे सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी अंतिम यात्रा 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे उनके निज निवास 95 हीरा नगर, डीसीएम, अजमेर रोड, जयपुर से निकलेगी, जो पुरानी चुंगी, अजमेर रोड, सुशीलपुरा पुलिस चौकी के पास स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिख समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरदार गरुचरण सिंह गिल एवं गिल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दुखद घड़ी में ‘नई हवा’ परिवार ने गहरा शोक और संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
हाई कोर्ट में एड-हॉक जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, पेंडिंग केसों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार
राजस्थान में 139 कर्मचारी बर्खास्त, फर्जी दस्तावेजों से पाई थी नौकरी | 30 अन्य कर्मचारी भी निलंबित
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
