भरतपुर
भारतीय खाद्य निगम (FCI) भरतपुर के गोदाम पर निगम के दो अफसर अपने ही घर के गोदाम को घूस लेकर भर रहे थे। ACB ने इन दोनों अफसरों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। FCI के अधिकारी जमा गेहूं की रसीद देने के लिए 2 रुपये प्रति कट्टे की मांग कर रहे थे। ACB ने दोनों अफसरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार परिवादी आदित्य अग्रवाल ने भरतपुर ACB को इस मामले की शिकायत की थी। इसके अनुसार आदित्य अग्रवाल गेहूं के कट्टे FCI गोदाम में रखवाता था। गेहूं के कट्टे की रसीद देने के एवज में FCI के गोदाम के अधिकारी मुन्नू लाल मौर्य प्रबंधक गुण नियंत्रक और विनोद कश्यप सहायक श्रेणी प्रथम ने आदित्य से एक कट्टे पर 2 रुपए की रिश्वत मांगी थी। आदित्य ने बताया कि उसके महावीर ट्रेडिंग कंपनी की पॉवर ऑफ अटॉर्नी उसके पास है। वह गेहूं को रूपवास मंडी से ले जाकर FCI गोदाम में रखवाता है। गेंहू राशन की दुकानों में बांटने के लिए जाता है। आदित्य गेहूं को कट्टों में भरकर FCI गोदाम में रखवाता था लेकिन दोनों अधिकारी आदित्य से 2 रुपए प्रति कट्टे मांगते थे।
98 हज़ार कट्टे जमा करवा चुका था आदित्य
आदित्य ने बताया कि कट्टे गत 17 तारीख से FCI गोदाम में रखे हुए हैं लेकिन पैसे नहीं देने के कारण उसके कट्टे जमा नहीं किए गए। आदित्य अभी तक 98 हज़ार कट्टे जमा करवा चुका है। जिससे परेशान होकर आदित्य ने 23 जून को ACB में शिकायत की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर acb की टीम ने दोनों अधिकारियों को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
