टोंक
राजस्थान के टोंक जिले में नेशनल हाईवे 52 पर नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम के साथ शुक्रवार आधी रात के करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रोले ने पुलिस टीम को रौंद दिया। इससे दो पुलिसकमियों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टोंक पुलिस में शोक की लहर छा गई।
हादसा टोंक जिले में उस समय हुआ जब पुलिस वाहन गश्त पर थे। गश्त के दौरान एक कार की चेकिंग करते समय ट्रोले ने पुलिसकर्मियों को रौंद डाला। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रोला को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया।
अपहरण की सूचना पर हो रही थी नाकाबंदी
जयपुर से किसी के अपहरण की सूचना के बाद टोंक पुलिस ने नाकाबंदी की थी। अपहरण करने वालों को टोंक की ओर आते देखा गया है। इस पर इलाके की पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। बाजारों और गलियों में गश्त करने के बाद जीप चालक ने पुलिस टीम को जयपुर कोटा हाइवे पर बंबोर पुलिया के नजदीक रोक दिया और वहां पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस जीप में पांच पुलिसकर्मी थे जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। आधी रात के करीब एक कार उस ओर आती दिखाई दी तो पुलिस टीम ने उसे रोका। महिला पुलिसकर्मी और दो अन्य कांस्टेबल कार चालक को नीचे उतारने के बाद कार की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें महिला पुलिसकर्मी तो ट्रोले और कार के बीच दब गई। वहीं दो अन्य कांस्टेबल भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इधर कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में कांस्टेबल सुमन देवी और बंटी बाज्या की मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी सदर थाने में तैनात थे। एक अन्य को जयपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
