जयपुर
राजस्थान के 6 जिलों में हुए उप जिला प्रमुखों के चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया। 6 जिला परिषदों में जिला प्रमुख के चुनाव के बाद जब मंगलवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव की बारी आई तो बाजी पलट गई। आज 6 में से 5 जिला परिषदों में कांग्रेस पांच में अपने उप जिला प्रमुख बनवाने में कामयाब हो गई। केवल एक जगह भाजपा को जीत मिली।
जयपुर, दौसा, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और भरतुपर में कांग्रेस के उप जिला प्रमुख जीते। केवल सिरोही से भाजपा का उप जिला प्रमुख बना। आज जयपुर और भरतपुर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
जयपुर में कांग्रेस के मोहन डागर, जोधपुर में विक्रम सिंह विश्नाेई, दौसा में मानदाता मीणा और सवाईमाधोपुर में बाबूलाल मीणा उपजिला प्रमुख बने हैं। जबकि सिरोही में भाजपा की मनीषा मीणा उप जिला प्रमुख बनीं हैं।
भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग
कल कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग से भाजपा अपना जिला प्रमुख बनवाने में कामयाब हो गई तो आज कांग्रेस ने भाजपा के खेमे में सेंध लगा दी। इससे जयपुर में कांग्रेस के मोहन डागर ने एक वोट से जयपुर जिला उप प्रमुख का चुनाव जीत लिया। 51 में से कांग्रेस के मोहन डागर को 26 और भाजपा की राजकंवर को 25 वोट मिले। मोहन डागर की जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र में बिके हुए लोग कहां टिकते हैं। हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं।
कहां कौन बना उप जिला प्रमुख
जयपुर से कांग्रेस के मोहन डागर
दौसा से कांग्रेस के मानदाता मीना
जोधपुर से कांग्रेस के विक्रम विश्नोई
भरतपुर से कांग्रेस की प्रियंका
सवाईमाधोपुर से कांग्रेस के बाबूलाल मीणा
सिरोही में भाजपा की मनीषा मीणा
दोनों पार्टी के तीन—तीन जिला प्रमुख
प्रदेश के 6 जिलों में हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में 4 जिलों में स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस को जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में सेंधमारी के चलते हार का सामना करना पड़ा, जबकि दौसा, सवाई माधोपुर और जोधपुर जिले में कांग्रेस अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब हुई है तो वहीं भाजपा को केवल सिरोही जिले में स्पष्ट बहुमत मिला था लेकिन भाजपा ने सिरोही, भरतपुर और जयपुर जिले में अपना जिला प्रमुख बनाकर कांग्रेस को मात दे दी।
उप जिला प्रमुख नतीजे: एक नजर में
जयपुर में कांग्रेस के मोहन डागर ने 26 वोट लेकर बीजेपी उम्मीदवार राजकंवर को हराया, राजकंवर को 25 वोट मिले। जयपुर में कुल 51 सदस्य हैं।
जोधपुर में कांग्रेस के विक्रम विश्नोई ने बीजेपी उम्मीदवार सुशीला विश्नोई को हराकर उपजिला प्रमुख चुनाव जीता। विक्रम विश्नोई को 23 और सुशीला को 16 वोट मिले। जोधपुर में कुल 37 सदस्य हैं।
दौसा में कांग्रेस के मानदाता मीणा ने 22 वोट लेकर बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन मीणा को हराया, बृजमोहन को केवल 6 वोट मिले। दौसा में कुल 29 सदस्य है। बीजेपी में यहां क्रॉस वोटिंग हुई है। एक सदस्य ने कांग्रेस को वोट दिया, जबकि एक ने नोटा को दे दिया।
सवाईमाधोपुर : कांग्रेस के बाबूलाल मीणा उप जिला प्रमुख का चुनाव जीते। कांग्रेस के बाबूलाल मीणा उप जिला प्रमुख का चुनाव जीते हैं। बाबूलाल मीणा ने बीजेपी के उम्मीदवार पुखराज गुर्जर को 9 वोटों से हराया। बाबूलाल मीणा को 17 और पुखराज गुर्जर को 8 वोट मिले। सवाईमाधोपुर में 25 सदस्य हैं।
सिरोही : बीजेपी का उप जिला प्रमुख के चुनाव में बीजेपी की मनीषा मीना को 17 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 3 वोट मिले। सिरोही में 21 सदस्य हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
