अजमेर
अजमेर के गुलाबबाड़ी फाटक के पास से एक ट्रांसपोर्टर काे चाकू व देशी कट्टा दिखाकर कार सहित अपहरण कर लेने की वारदात सामने आई है। बदमाश इस ट्रांसपोर्टर को मारपीट कर करीब 50 किलोमीटर दूर रूपनगढ़ के पास पटक गए। होश आने पर पुलिस को सूचना की और अस्पताल में उपचार कराया। बाद में अलवर गेट थाने पहुंचकर सवा तीन लाख की नकदी, 3 तोले सोने की चैन, कार व अन्य दस्तावेज लूटने का मामला दर्ज कराया। तीन बदमाश मोटरसाइिकल से आए थे।
पीड़ित कोटडा, नागेश्वरी कॉलोनी, अजमेर निवासी बलबीर उर्फ बालू गुर्जर ने बताया कि वह देवनारायण ट्रांसपोर्ट कंपनी अजमेर का मालिक है। 6 अगस्त को करीब 8:30 बजे रात को ऑफिस बंद करके अपने घर जा रहा था। रात को करीब 9 बजे गुलाब बाड़ी फाटक पर पहुंचा तो जब वह अपनी कार मैं बैठा था, तभी अचानक 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसे देशी कट्टा और चाकू दिखा कर गाड़ी की चाबी छीन ली। बाद में तीनों ने उसे पीछे की सीट पर डालकर जबरदस्ती अपहरण करके अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां ले जाकर रात भर मारपीट की और 3 लाख, 25 हजार 700 रुपए, गले में पहनी 3 तोले सोने की चेन, पर्स, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोन एवं गाड़ी के साथ गाड़ी के असल दस्तावेज लेकर उससे मार पीट कर अधमरा कर दिया। बाद में हाथ पैर बांधकर पटक गए।
अगले दिन 7 अगस्त को जब उसे होश आया, तब मुझे पता चला कि उसे गांव सुरसुरा, चारभुजा होटल के पास पटक दिया है। फिर होटल वालों ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को फोन किया। उसके बाद रुपनगढ़ थाने वाले आए और इलाज के लिए वही हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया।
बलबीर उर्फ बालू गुर्जर ने अलवर गेट थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि मारपीट करने वालों में एक जोगणिया ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक नारेली का संतु गुर्जर है और दूसरा व्यक्ति शिवराज गुर्जर बोरावास-कोटा का रहने वाला है। तीसरे व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
