कार के डैशबोर्ड में छिपाई रिश्वत की रकम, ACB ने पटवारी को 20 हजार लेते दबोचा

टोंक में ACB की बड़ी कार्रवाई। जमीन के मामले में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी भंवर सिंह गिरफ्तार। रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड में छिपाई थी, लेकिन ACB की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

जयपुर के अजमेर रोड पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल। CCTV में पूरी घटना कैद।

‘नाम काटने’ का रेट 50 हजार, रिश्वत लेने घर पहुंचा ASI, जेब में 40 हजार रखते ही ACB ने दबोचा

जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में तैनात एएसआई हरदेवराम को ACB ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मारपीट के मामले में नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए थे।

5 लाख नहीं लूट पाए तो मार दी गोली; भरतपुर के बर्तन व्यापारी की मौत के बाद बाजार बंद, व्यापारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

भरतपुर में लूट की कोशिश के दौरान गोली लगने से घायल बर्तन व्यापारी की जयपुर में मौत हो गई। घटना के विरोध में बाजार बंद रहे और व्यापारियों ने 3-4 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

500 करोड़ का ‘WhatsApp स्टॉक मार्केट’ खेल | पहले मुनाफे का झांसा, फिर पूरा बैंक बैलेंस साफ… पुणे से दबोचा गया मास्टरमाइंड

राजस्थान पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस कंपनियों, म्यूल खातों, हवाला और क्रिप्टो नेटवर्क का खुलासा।

दोस्त की चिता से लौटी… कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश | 24 घंटे में दो घरों में बिछ गई मातम की चादर

जयपुर में 19 वर्षीय बीए छात्रा ने दोस्त की सड़क हादसे में मौत का सदमा सहन न कर पाने पर गेस्ट हाउस के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ घंटे बाद हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

Bharatpur: जमीन के टुकड़े पर खूनी संग्राम | स्कॉर्पियो से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, दो पक्ष भिड़े… एक दर्जन से ज्यादा घायल

भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के चक खरका गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कॉर्पियो से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगा है। घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

GST अफसर का घर बना डकैतों का निशाना | बेटे के सिर पर बल्ला मारा, पत्नी को दी दुष्कर्म की धमकी… डेढ़ घंटे तक परिवार बना रहा बंधक

अलवर में जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के घर तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। परिवार को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट की, बेटे पर बल्ले से हमला किया और महिला को दुष्कर्म की धमकी दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पति डेढ़ महीने से था ‘लापता’, सच निकला बाथरूम के नीचे! | आगरा में भरतपुर के युवक की मौत का ऐसा खुलासा, पुलिस भी रह गई सन्न

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भरतपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा का कंकाल डेढ़ महीने बाद घर के बाथरूम से मिला। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी शव घर में दबा होने का मामला सामने आया।

दो दिन पहले सीने में हुआ था हल्का दर्द, गैस समझकर ली दवा… फिर 40 साल के डॉक्टर की थम गई धड़कन

दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत 40 वर्षीय डॉ. हिमांशु शर्मा का जयपुर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें सीने में हल्का दर्द हुआ था, जिसे सामान्य गैस समझा गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और जिला अस्पताल में शोक की लहर है।