डेढ़ लाख दो, राष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाओ | खेल कोटे की नौकरी के लिए ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का ‘रेट कार्ड’ उजागर

राजस्थान की शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के जरिए नौकरी दिलाने के लिए फर्जी राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रमाण-पत्र बनाने के आरोप में एसओजी ने बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है। जांच में लाखों रुपये के लेनदेन और 38 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का खुलासा हुआ।