Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी

भरतपुर में चीन से MBBS कर लौटे FMGE की तैयारी कर रहे छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मामले की जांच जारी है।