भरतपुर के वार्ड 43 में दिवाली की सफाई का विशेष अभियान

भरतपुर 

भरतपुर नगर निगम के वार्ड 43 में दिवाली  के त्यौहार पर सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज पार्षद दीपक मुदगल ने शहर के मुख्य मार्ग सर्कुलर रोड पर पड़े मिट्टी के ढेरों को मां काली के मंदिर से बी नारायन गेट पुलिया तक जेसीबी व डंफर से उठवाकर  डलवाया।

वार्ड 43 में कब्रिस्तान के सामने खाली पड़े प्लॉट से पानी की निकासी कर लोगों को राहत देते हुए वार्ड पार्षद दीपक मुदगल नगर निगम भरतपुर के सहयोग से वार्ड के कर्मचारियों का विशेष दल बनाकर अपनी देखरेख में वार्ड की विशेष सफाई व्यवस्था, लाइट व्यवस्था व वार्ड के मुख्य मार्गों  से कूड़े के ढेरों को उठवाने में लगे  हुए हैं। पार्षद ने बताया  कि दिवाली के दिन वार्ड के मुख्य मार्गों व चौराहों पर रंगोली सजाई जाएगी।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?