जयपुर
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में अब कॉन्ट्रेक्ट पर जूनियन इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी। यह निर्णय हाउसिंग बोर्ड के चैयरमेन और प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में लिया गया।
प्रमोशन के बाद जूनियन इंजीनियर्स (जेईएन) की पोस्ट पर अब एक भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। ऐसी स्थिति में बोर्ड प्रशासन ने ठेके पर 22 इंजीनियर्स रखने का फैसला किया है। इन इंजीनियर्स को 27 हजार रुपए महीने का वेतन ठेकेदार के जरिए दिया जाएगा। जिसमें से पीएफ, ईएसआई, और जीएसटी कटने के बाद एक इंजीनियर को 20 हजार रुपए महीने की पगार मिलेगी। जिनके हाथ हाउसिंग बोर्ड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स की कमान होगी।
इन इंजीनियर्स को जयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर, बीकानेर और उदयपुर सर्किल ऑफिसों में तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब तक हाउसिंग बोर्ड में इंजीनियर्स की नियमित भर्ती नहीं हो जाती तब तक इन इंजीनियर्स की सेवाएं ली जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
