वैर (भरतपुर)
कस्बा की पुरानी अनाज मंडी स्थित फर्म अजय कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता अजरोंदा एवं फर्म मनीष कुमार किराना मर्चेंट की दुकानों से 22 मई की मध्यरात्रि के दौरान ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी एवं दुकान में रखे कुछ परचून के सामान को चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना वैर को दोनों व्यवसायियों द्वारा दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार गुप्ता द्वारा की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जब वह अपनी दुकान पर प्रातः 5बजे के करीब आया तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए एवं कुछ परचून का सामान गायब मिला। इसी तरह मनीष कुमार किराना मर्चेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब वह प्रातः पांच बजे के करीब अपनी दुकान पर आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले तथा दुकान के गल्ले से 7 हजार रुपए की नकदी तथा परचून का कुछ सामान गायब मिला। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने में जिस सब्बल का उपयोग किया उस सब्बल को जल्दबाजी में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों दुकानों का मौका मुआयना किया और सीसी टीवी कैमरा में फुटेज देखे तो रात्रि करीब दो बजे के दौरान एक व्यक्ति हाथ में सब्बल लिए हुए नजर आ रहा था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
