भरतपुर
गहलोत सरकार के सबसे चहेते मंत्रियों में से एक तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष गर्ग को रविवार के दिन भरतपुर पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि गर्ग भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रीट परीक्षा धांधली में सुभाष गर्ग और उनके नज़दीकियों के नाम सुर्ख़ियों में आने के बाद गर्ग का यह भरतपुर का यह पहला दौरा था और आते ही उनको यहां विरोध का सामना करना पड़ा।
आज सुभाष गर्ग भरतपुर में अछनेरा रोड पर नोंह पुलिया का शिलान्यास और बछामदी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन कक्षों के लोकार्पण सहित आधा दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे। जैसे ही REET के अभ्यार्थियों को इसकी जानकारी हुई वे महारानी श्री जया कॉलेज के सामने सड़क पर गर्ग के मार्ग में काळा झंडे लिए खड़े हो गए और जैसे ही इस रस्ते से गर्ग का काफिला निकला तो युवाओं ने अपने जेबों से काले झंडे निकाले और उनको लहराना शुरू कर दिया।
युवा REET पेपर लीक में उनका संरक्षण होने का आरोप लगाते हुए सुभाष गर्ग इस्तीफा दो, सुभाष गर्ग मुर्दाबाद और न्याय और संघर्ष की लड़ाई में जब तक न्याय मिलेगा नहीं हम संघर्ष करते रहेंगे जैसे नारे लगा रहे थे। जब तक सुभाष गर्ग का काफिला इस मार्ग से निकल नहीं गया तब युवा प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाते रहे।
पहले लग चुके हैं पोस्टर
इससे पहले 4 और 5 फरवरी को भी सुभाष गर्ग के खिलाफ विरोध के स्वर फूटे थे। तब सुभाष गर्ग के भरतपुर स्थित आवास के आसपास के तमाम इलाकों में पोस्टर टांग दिए गए जिन पर ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ जैसी बातें लिखी हुई थीं। सुबह जब भरतपुर शहर के लोग सोकर उठे और टहलने निकले तो उनको सुभाष गर्ग के आवास की तरफ जाने वाली तमाम गलियों और इर्दगिर्द के इलाकों में ऐसे पोस्टर लगे मिले। जब लोगों ने पोस्टरों को नजदीक जाकर गौर से देखा तो उन पर लिखा था – ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है- REET पेपर उचित दरों पर उपलब्ध है, सम्पर्क करें: अध्यक्ष राजीव गाँधी स्टडी सर्किल। इसके बाद लोगों को माजरा समझ में आ गया। डा.सुभाष गर्ग राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
