जयपुर/ बीकानेर
राजस्थान में शुक्रवार सुबह और गुरुवार आधी रात के बाद दो भीषण सड़क हादसे हुए। इनमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ से ज्यादा लोग इन दोनों हादसों में घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत इतनी गंभीर है। इन हादसों में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक हादसा एक हादसा गुरुवार आधी रात के बाद करीब दो बजे जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में जयपुर- अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने हुआ और दूसरा बीकानेर में शुक्रवार सुबह हुआ। दोनों हादसों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जल्द से जल्द अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जयपुर में ऑटोमैटिक लग्जरी कार ट्रेलर में घुसी, तीन की मौत
जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में देर रात करीब दो बजे यह सड़क हादसा हुआ। जयपुर- अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने यह हादसा हुआ। भांकरोटा पुलिस ने बताया कि ट्रेलर आगे तय गति सीमा से चल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे पीछे से एक लग्जरी कार ने टक्कर मारी। कार की गति इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि ऑटोमैटिक लग्जरी कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से तीन पकंज निहालवानी, सुमित और बाबू खां ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें मृतक पंकज निहालवानी भाजपा का कार्यकर्ता था। पीछे बैठा एक अन्य कीरत स्वामी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवक अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में घुसी कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।
बजरी से भरे ट्रेलर से टकराई जीप, शव तक बिखर गए
बीकानेर में जामसर के पास बजरी से भरे ट्रेलर और कैंपर जीप में भिडंत हो गई, जिसमें चार सवारियों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। घायलों को अब पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इतनी तेजी से टक्कर हुई कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और उनके शव तक इधर-उधर बिखर गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक-एक कर सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि जगदेवाला क्षेत्र में यह भिडंत हुई। जीप में सवार लोग हनुमानगढ़ से बीकानेर के नोखा आ रहे थे। उधर ट्रेलर दूसरी दिशा से आ रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अब तक नोखा निवासी सरोज (30 साल), मूलाराम (37 साल) और प्रभु (35 साल) समेत एक अन्य की मौत हो चुकी है। वहीं हादसे में सात अन्य लोग घायल हैं। घायलों में हेम सिंह (23 साल), तीजा देवी (32 साल), नेनूराम (78 साल), अश्विनी (12 साल), भूमिका (6 साल), महावीर शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
- रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिन के बोनस पर लगी मुहर | लेकिन रकम बढ़ाने की मांग का क्या हुआ?
