जयपुर
21 जून से 5 जुलाई तक EWS अभ्यर्थियों से लिए जांएगे आवेदन
राजस्थान सरकार ने REET परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा अब 26 सिंतबर को होगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। डोटासरा के अनुसार 21 जून से 5 जुलाई तक EWS अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जांएगे। EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने के फैसले के बाद उन्हें इसी परीक्षा में आवेदन का मौका देने के लिए ही 20 जून को प्रस्तावित REET परीक्षा को टाला गया था। प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस बार अब तक 16 लाख युवा REET के लिए आवेदन आवेदन कर चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही नई विज्ञप्ति जारी करेगा।
आपको बता दें REET परीक्षा इससे पहले दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले 25 अप्रेल को थी, लेकिन उस दिन महावीर जयंती के कारण इसे स्थगित कर दिया और 20 जून को कराने का फैसला किया। बाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। अब कोरोना का प्रकोप खत्म होने के बाद सरकार ने REET की परीक्षा 26 सिंतबर को करवाने की घोषणा की है।
REET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी कई शहरों में रहकर कोचिंग कर रहे हैं। अब नई तारीख की घोषणा होने से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। बार-बार REET परीक्षा आगे खिसकने के विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे।
ये भी पढ़ें
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
