जयपुर
राजस्थान सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण के सहायतार्थ अधिकरियों के मई माह के वेतन से कटौती करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश 30 मई को प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा के हस्ताक्षरों से जारी किए गए। आदेशों के अनुसार वेतन कटौती के लिए अधिकारियों के दो वर्ग बनाए गए हैं। इनमें से एक वर्ग के वेतन से तीन दिन के वेतन के बराबर और दूसरे वर्ग के अधिकारियों के वेतन से दो दिवस के वेतन की कटौती की जाएगी।
सरकार ने वेतन कटौती के लिए केवल अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान वन सेवा, राजस्थान वाणिज्य कर सेवा के अधिकारियों को ही शामिल किया है। आदेशों में बताया गया कि कई अधिकारी संगठनों की ओर से आगे आकर कोविड-19 के टीकाकरण के सहायतार्थ प्रस्ताव सरकार को दिए गए। इन संगठनों के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए 30 मई को प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा ने वेतन कटौती के ये आदेश जारी किए। यह कटौती मूल वेतन से की जाएगी और उसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया जाएगा। आहरण और वितरण अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी करते हुए निर्देश दी गए हैं कि वे इस कटौती का स्पष्ट उल्लेख करें। आदेशों में कहा गया है कि किसी कारण से मई 2021 के वेतन से कटौती नहीं हो पाती है तो आगामी माह जून में यह वेतन कटौती की जाएगी।
इस तरह होगी कटौती
अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी (IAS/IPS/IFS): तीन दिवस
राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान वन सेवा और राजस्थान वाणिज्य कर सेवा के अधिकारी: दो दिवस
ये भी पढ़ें
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
