जयपुर
प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पानगड़िया की हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डॉ. पानगड़िया की मृत्यु की खबरों का खंडन करते हुए इटर्नल हॉस्पिटल की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। उनका उपचार कर रही डॉक्टर्स की टीम का कहना है कि डॉ. पानगड़िया की लगातार देखरेख की जा रही है और उन्हें देश-विदेश से भी कुछ एंटीबायोटिक्स मंगवाकर दी जा रही हैं।
हॉस्पिटल के सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. केके शर्मा ने बताया कुछ समय पहले डॉ. पानगड़िया कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कोरोना नेगेटिव होने के बाद उन्हें पोस्ट कोविड सम्बंधित समस्याएं हुईं जिसे हम कंट्रोल कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में हैं। उनका ट्रीटमेंट सीनियर क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. किशोर मंगल, सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एके शर्मा, चेयरमैन मेडिसिन एंड रिसर्च डॉ. राजीव गुप्ता, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र मक्कड़ और सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शैलेष लोढ़ा की देख रेख में चल रहा है। हॉस्पिटल की को-चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने कहा कि डॉ. अशोक पानगड़िया के उपचार के लिए हमारी पूरी टीम अपना शत प्रतिशत दे रही है। हमारी कामना है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- अकेलेपन को कहें अलविदा, 50 से 80 साल तक के लोग यहां तलाश सकेंगे अपना हमसफर
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
