नवादा
बिहार के नवादा जिले में 12 मई की सुबह एक महिला और तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। चारों के शव रजौली जिले के फुलवरिया के एक डैम से बरामद किए गए । एक साथ चार शवों के मिलने से सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। महिला और बच्चों के शरीर पर चोट के निशान हैं। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आशंका है कि हत्या कर चारों की लाश को यहां फेंका गया हो। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला की लाश के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। यह मोबाइल डिस्चार्ज है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। एक आशंका यह भी है कि अपराधियों ने चारों की हत्या कहीं दूसरी जगह पर करके लाशों को डैम में लाकर फेंक दिया। फुलवरिया डैम काफी बड़ा है। इसमें साल भर पानी भरा होता है। जंगल-पहाड़ से घिरे इस डैम के आसपास छोटी-छोटी बस्तियां है।
ये भी पढ़ें
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
