बयाना (भरतपुर)
भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव का एक युवक करीब ढाई महीने पहले दस लाख रुपए देकर धौलपुर से एक दुल्हन खरीद कर लाया था और वह दुल्हन बुधवार की रात पति को नींद की गोलियां खिलाकर घर के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। हालत खराब होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बयाना थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित बयाना के सिकंदरा गांव का 35 वर्षीय भगवान सिंह पहलवान है जिसकी शादी नहीं हो पा रही थी। गढ़ी बाजना क्षेत्र के गांव परौआ निवासी उसके मामा हीरा सिंह गुर्जर ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से धौलपुर जिले के गांव मोहरी का पुरा निवासी 25 वर्षीय नीलम के साथ 10 लाख रुपए देकर 7 नवंबर, 2021 को शादी उसकी शादी करा दी। इसके बाद ढाई महीने से दुल्हन ठीक-ठाक तरीके से अपने ससुराल में सामान्य तरीके से रह रही थी।
पीड़ित के अनुसार बुधवार रात दुल्हन नीलम ने उसको खाने में नींद की गोलियां खिला दी और रात को घर से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और 30 हजार की नकदी लेकर भाग गई। सुबह जब परिजन जागे तो घर में दुल्हन गायब मिली। इस पर घर में गहने और नकदी की खोजबीन शुरू हुई तो ये गायब मिले। पीड़ित परिजनों ने दुल्हन की मायके और बिचौलिया के यहां भी पता किया लेकिन कहीं पर पता नहीं चल पाया। अब पीड़ित परिजनों ने बयाना थाने में मामला दर्ज कराया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
