भरतपुर
भरतपुर जिले में एक स्कूल संचालक ने फौजी की बेटी के थप्पड़ जड़ दिया। इससे फौजी इतना गुस्साया कि घर से अपनी लाइसेंसी बन्दूक निकाल लाया और स्कूल संचालक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान स्कूल संचालक की पत्नी बीच में आ गई जिससे स्कूल संचालक बाल-बाल बच गया, लेकिन बन्दूक की गोली स्कूल संचालक की पत्नी के हाथ में लग गई। इससे महिला घायल हो गई।
घटना सोमवार की भरतपुर जिले के कामां थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव की है। घायल महिला को कामां अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला कामां के सरकारी अस्पताल में नर्स है। घटना के बाद से फतेहगढ़ आर्मी सेंटर में तैनात फौजी फरार हो गया।
घटना की वजह आरोपी फौजी की सातवीं कक्षा में पढऩे वाली पुत्री के गृह कार्य नहीं करने पर घायल महिला के पति ने उसे फटकारते हुए चांटा मार दिया था। जिसकी शिकायत पुत्री ने पिता को की थी। फौजी स्कूल संचालक से सोमवार को जाकर मिला, जहां पर विवाद हो गया और उसने गोली चला दी। बीच-बचाव के दौरान स्कूल संचालक की पत्नी के बीच में आने से गोली उसे जा लगी।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार गांव कनवाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह गुर्जर का गांव में ही एक निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। गत दिनों विद्यालय संचालक सुरेंद्र ने रामनिवास उर्फ पप्पू गुर्जर फौजी की पुत्री गंगा के गृह कार्य पूरा नहीं करने पर व्यवस्थापक सुरेन्द्र ने उसे डांट लगाते हुए चांटा मार दिया था। जिसकी शिकायत उसकी पुत्री गंगा ने अपने पिता फौजी को फोन पर दी।
बेटी की पिटाई की बात सुनकर फौजी गुस्से में आग-बबूला हो गया और वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा। स्कूल पहुंचने पर फौजी ने स्कूल मालिक सुरेंद्र पर बंदूक तान दी। फौजी ने जैसे ही सुरेंद्र पर बंदूक से फायर किया तभी स्कूल संचालक की पत्नी राजबाला बीच में आ गई। गोली सीधे राजबाला के हाथ में लगी।
घायल राजबाला को कामां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। राजबाला की शिकायत के बाद पुलिस ने फौजी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घायल महिला राजबाला का कहना है कि वह आज अपने पति को खाना देने के लिए उनके स्कूल में गई थी।इसी दौरान फौजी ने जैसे ही बन्दूक तानी उसने उस व्यक्ति की बंदूक को पकड़ लिया। तभी उसने गोली चला दी जो सीधे हाथ में लगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
