भरतपुर में दर्दनाक हादसा: पत्थर उठाते समय टूटी क्रेन, तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

भरतपुर 

भरतपुर से  दर्दनाक खबर है। भारी-भरकम पत्थर  का ब्लॉक उठाते समय एक क्रेन टूट गई और  तीन मजदूर दब गए जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका भरतपुर के  में इलाज चल रहा है।

हादसा रुदावल थाना इलाके के  बंसी पहाड़पुर रोड का  है। जहां पत्थर कटाई के दैरान पत्थर के एक ब्लॉक को उठाया जा रहा था, तभी अचानक उसका बेस टूट कर गिर गया और तीन मजदूर उसके नीचे दब गए जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूरों की हालत गंभीर है।

हादसा होते ही मौके पर काम कर रहे बाकी के मजदूर मदद के लिए दौड़े और काफी कोशिश के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम महाराज सिंह बताया गया। बाकी के दो मजदूर बलवीर और चैंटा घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच  गई है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?