भरतपुर
भरतपुर जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बाजरे की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिससे एक किशोर उन बोरियों के नीचे दब गया जिससे उसकी चीख उन बोरियों में ही दब कर रह गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए।
यह दर्दनाक हादसा बयाना कस्बा के बिड्यारी गांव के पास का है। जानकारी के अनुसार पुराबाई खेड़ा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बाजरे की बोरियां भरकर भरतपुर की मंडी जा रही थी। ट्रॉली में एक मां-बेटा और एक 14 वर्षीय किशोर दिनेश पुत्र दिग्विजय जाट बैठे थे। बिड्यारी गांव के पास रेलवे अंडर की पुलिया के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 14 वर्षीय दिनेश बाजरे की बोरियों के नीचे दब गया जबकि अन्य मां बेटे हादसे में घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही तुरंत आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बाजरे की बोरियों के नीचे से दिनेश को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय दिनेश को बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल मां बेटे का उपचार बयाना के अस्पताल में चल रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
