जयपुर
जयपुर JDA में काम कर रहे UDH के JEN की पदोन्नति का मामला फिर अटक गया लगता है। इस मामले में UDH मंत्री शांति धारीवाल की भरोसे की डेट भी निकल गई है। लेकिन मामला जस के तस पड़ा है। इससे कनिष्ठ अभियंताओं में भारी हताशा व निराशा पैदा हो गई है।
आपको बता दें कि पिछले माह यूडीएच के इन 287 कनिष्ठ अभियंताओं ने विगत 8 साल से अटकी पदोन्नति की मांग हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी, UDH मंत्री शांति धारीवाल के आश्वासन के बाद जयपुर JDA के 287 JEN ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी। तब उनके समर्थन में JDA के AEN भी इस हड़ताल में शामिल हो गए थे।
UDH मंत्री शांति धारीवाल ने तब कनिष्ठ अभियंताओं के साथ वार्ता कर पदोन्नति के आदेश 20 नवंबर तक जारी कराने का आश्वासन दिया गया था। इस पर कनिष्ठ अभियंता हड़ताल वापस लेने को राजी हो गए थे। परन्तु कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति 30 नवंबर तक भी नहीं की गई है। इस पर अब इन कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार पर उनके साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
CM से मांगा समय
UDH मंत्री शांति धारीवाल द्वारा दी गई भरोसे के डेट निकलने के बाद अब इन कनिष्ठ अभियंताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने का समय मांगा है। कनिष्ठ अभियंताओं का कहना है कि इसके बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
मंत्री और अफसर खेल रहे ‘आश्वासन’ की फुटबाल
आंदोलनकारी JEN की मांगों को लेकर विभाग के मंत्री और अफसर ‘आश्वासन’ की फ़ुटबाल खेल रहे हैं। आंदोलनकारी JEN ने बताया है कि सरकार के मंत्री, संयुक्त शासन सचिव तृतीय व प्रमुख शासन सचिव द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने पर सभी कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा हड़ताल स्थगति कर दी गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
