भरतपुर
भरतपुर शहर में जिला न्यायालय के वकील के घर के बाहर बाइक पर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पीड़ित वकील ने इस संबंध में मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करा दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
फायरिंग की यह वारदात मंगलवार शाम को जिला न्यायालय के वकील गजराज सिंह के राजेंद्र नगर स्थित घर के बाहर हुई जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा से फायरिंग कर दी। बदमाशों के इस दुस्साहस को देख आसपास के लोग दांग रह गए। बदमाश घर के बाहर फायरिंग करके आराम से बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार बदमाश पांच की तादाद में थे और दो बाइक पर सवार होकर अधिवक्ता गजराज सिंह के घर पहुंचे और वहां काफी देर तक घर के बाहर वकील को धमकी देते रहे। इसके कुछ देर बाद एक बाइक सवार ने कट्टा निकाला और फायरिंग कर दी। पूरी घटना को एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले पर हुआ था विवाद
बताया गया कि वकील गजराज सिंह का अपने पड़ोसी के साथ कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पड़ोसी ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। 5 लोग दो बाइकों पर सवार होकर आए और घर के बाहर फायर करके मौके से फरार हो गए।
आरोप है कि वकील गजराज सिंह के सामने राजेंद्र सिंह का मकान है, जिसके साथ अधिवक्ता का कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था और इसी दर्जन वकील के बेटे की कनपटी पर बदमाशों ने कट्टा लगा दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद बच्चे ने घर आकर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। वकील गजराज सिंह की पत्नी और बच्चे गेट पर आकर खड़े हुए तो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी तरफ भी देशी कट्टे से फायर कर दिया और मौके से भाग निकले।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
