भरतपुर
भरतपुर में एक ठेले वाले को चालान काटने का विरोध करना भारी पड़ गया। वह भरतपुर नगर निगम के अफसरों के कोप का शिकार हो गया। अफसरों के इशारे पर इस गरीब ठेले वाले को न केवल बेदर्दी से मारा गया, बल्कि उसके परिवार को भी अफसरों ने नहीं बख्शा। निगम अफसरों की इस दबंगई का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
मामला भरतपुर शहर के जवाहर नगर इलाके में भगत सिंह चौराहे का है। इस चौराहे पर कुंवर सिंह नाम का व्यक्ति का सब्जी और फल का ठेला लगाता है। मंगलवार सुबह निगम के अफसर अपने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर निकले। कुंवर सिंह का ठेला गाइड लाइन के अनुसार नहीं लग रहा था। इस पर अधिकारियों ने 500 रुपए का चालान काट दिया। यहां तक तो निगम की कार्रवाई ठीक थी। लेकिन जब ठेले वाले ने इसका विरोध किया और दूसरी दुकानों के भी चालान काटने को कहा तो नगर निगम का अमला उस पर बुरी तरह टूट पड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई ही नहीं उसको सड़क पर पटक-पटक कर मारा।
जो लोग उस ठेले वाले और उसके परिवार पर टूटकर पड़े उनके नाम धर्मवीर, नरेंद्र बघेल और वेदराम बताए गए। इन्होंने उस युवक के थप्पड़ जड़ दिए तो इसी दौरान ठेले वाले के भाई अभिषेक ने अधिकारी का हाथ पकड़ लिया। बस, इसके बाद तो निगम के अफसर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने कुछ और लोगों को बुला लिया और फिर तो पूरे परिवार की पिटाई करवा दी। बीच-बचाव में आए महिलाओं और बुजुर्ग के भी साथ मारपीट की। जिस नाबालिग ने अधिकारी का हाथ पकड़ा था उसे बुरी तरह पीटा। उसे जमीन पर पटक कर लात-घूसों से मारते रहे। निगम के अफसरों की इस दबंगई के बाद मारते-पीटते अभिषेक को अपनी गाड़ी में डालकर थाने ले गए।
नगर निगम आयुक्त की यह आई सफाई
इस वाकये पर नगर निगम के आयुक्त कमल राम मीणा की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह चौराहे पर ठेले वाले द्वारा ATM के रास्ते अतिक्रमण करने की शिकायत थी। नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण कर ठेले वालों का चालान काटा गया था। कुछ ठेले वाले न तो अतिक्रमण हटा रहे थे और न ही चालान कटवा रहे थे। वे लोग नगर निगम अधिकारियों से उलझ गए।
निगम आयुक्त ने कहा कि जब ड्राइवर ने बीच बचाव किया तो ठेले वाले ने उसके साथ मारपीट की। तब दोनों पक्षों में हाथापाई हुई है। साथ ही नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा डालने की शिकायत मथुरा गेट थाने में कर दी गई है। आयुक्त का दावा है कि जो मारपीट कर रहे हैं वे ठेले वालों के ही लोग है। उन्होंने ही अतिक्रमियों के पक्ष में आकर हमारे अधिकारी व कर्मचारी के साथ मारपीट की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
