धनबाद
धनबाद के नेशनल हाईवे (NH-2) नई दिल्ली-कोलकाता रोड पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इसमें में दो महिलाएं, एक बच्ची सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह सवा छह बजे की है।
पुलिस का मानना है कि तेज गति से कार चलाने के कारण हादसा हुआ। जिस पुलिया के पास हादसा हुआ वहां घुमाव है। पुलिया की रेलिंग को टच किए बगैर कार उछल कर पालाडीह जोड़िया ( छोटी नदी) को पार करते हुए दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई। सड़क से 100 मीटर से ज्यादा नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठके पांच लोगों की माैत हो गई। कार का मीटर 150 किमीटर पर लाक है। इससे मालूम पड़ता है कि कार की गति 150 किमी के आसपास होगी।
मृतक गाटोटांड, रामगढ़ के बताए जाते हैं। परिवार रामगढ़ गाटोटाड घाटी से कार से आसनसोल जा रहा था। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने की वजह से कार गोविंदपुर थाना अंतर्गत के GT रोड कालाडीह मोड़ पर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर 100 फीट दूर जा गिरी। कार सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो की पहचान वसीम अकरम एवं शकील के रूप में हुई है। कार में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची थी।
लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। कार जैसे ही पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार नदी के दूसरे किनारे करीब 100 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमसीएच ( पीएमसीएच) धनबाद भेज दिया।
पहचान पत्र से दो लोगों की हुई पहचान
कार सवार वसीम अकरम एवं शकील की पहचान उनके पास से मिले पहचान पत्र के जरिए की गई। कार सवार दोनों महिला और बच्ची से इनका क्या संबंध है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।धनबाद SSP संजीव कुमार ने बताया, ‘कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। यह सभी रामगढ़ के मांडू के रहने वाले थे। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ित परिवार के लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
