अलवर
पूर्वी राजस्थान के अलवर और भरतपुर जिलों में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। बदमाश प्राय: हर रोज इन जिलों फायरिंग, लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब अलवर में गैंगस्टर जसराम और लादेन के बीच गैंगवार हो गई। फायरिंग में लादेन गैंग के गुर्गे को गर्दन में गोली लगी है। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
अलवर जिले में गैंगवार की तजा घटना बहरोड़ में हुई जहां एक गैंग ने दूसरी गैंग के ऊपर फायरिंग कर दी। इसमें से एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गैंगवार गैंगस्टर जसराम और लादेन के बीच हुई। जानकारी के अनुसार करीब 2 साल पहले गैंगस्टर विक्रम उर्फ़ लादेन के एक साथी ने जैनपुरबास के रहने वाले गैंगस्टर जसराम गुर्जर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से दोनों गैंग के बीच दुश्मनी चल रही है। आज लादेन के घर पर सवामणी का एक कार्यक्रम था। कोटपूतली गांव के गोपालपुरा गांव का रहने वाला नितिन अपने साथियों के साथ लादेन के गांव पहाड़ी जा रहा था। जैसे ही नितिन और उसके साथी जैनपुरबास गांव के पास पहुंचे तभी जसराम गुर्जर के साथियों ने नितिन और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। एक गोली नितिन की गर्दन में जा लगी। फायरिंग से बचते हुए नितिन और उसके साथी जैसे तैसे वहां से निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से करीब 5 कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में लग गई है। नीमराना एडिशनल एसपी गुरुशरण राव और बहरोड़ डीएसपी मदन लाल रॉयल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। नितिन के साथियों से फायरिंग करने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि पिछले 1 महीने में अलवर जिले में करीब 7 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें से अकेले बहरोड़ थाना इलाके में तीन फायरिंग की घटनाएं हुईं हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
