नई दिल्ली
अगले वर्ष की क्लैट परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। अगले वर्ष दो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) आयोजित किए जाएंगे। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने यह फैसला किया है। कंसोर्टियम ने छात्रों की फीस में भी भारी कटौती कर दी है। अब छात्रों से बीस हजार रुपए काम फीस ली जाएगी।
(CNLU) की एग्जीक्यूटिव कमेटी और जनरल बॉडी की मीटिंग में यह फैसला किया गया। बैठक का आयोजन प्रोफेसर फैजान मुस्तफा की अध्यक्षता में नालासाल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद में किया गया। बैठक के बाद साझा किए गए अपडेट के अनुसार, पहली बार वर्ष 2022 में दो बार क्लैट परीक्षा का आयोजन किए जाने का निर्णय किया गया है। क्लैट 2022 के पहले चरण का आयोजन 8 मई को और दूसरा चरण 18 दिसंबर को किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव कमेटी और जनरल बॉडी की बैठक में क्लैट 2022 परीक्षा के लिए कुछ अन्य बदलावों का फैसला किया गया, जो कि उम्मीदवारों के लिए पहले से अधिक सहयोगी होंगे।
क्लैट काउंसलिंग फीस
बैठक में क्लैट 2022 के लिए काउंसलिंग फीस में भारी कटौती कर दी गई है। इस बार आयोजित की जाने वाली क्लैट परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों में से जनरल कटेगरी के लिए काउंसलिंग फीस 50 हजार की बजाय 30 हजार ही होगी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस 20 हजार रुपए ही होगी।
स्टूडेंट्स प्राइवेसी
सीएनएलयू ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उम्मीदवारों की डिटेल किसी भी यूनिवर्सिटी या किसी थर्ड पार्टी से साझा न करने का फैसला किया है। हालांकि, यदि कैंडीडेट की तरफ से डिटेल साझा करने की सहमति दी जाती है तो ही परीक्षा बॉडी द्वारा उनके विवरण संस्थान को दिये जाएंगे।
जोधपुर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना CNLU नई अध्यक्ष
बैठक में कंसोर्टियम की एक नई कार्यकारी समिति भी चुनी गई। जिसमें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर की कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. फैजान मुस्तफा के बाद अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के कुलपति प्रो. विजेंदर कुमार को उपाध्यक्ष और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलपति प्रो. वीसी विवेकानंदन को CLAT 2022 का संयोजक चुना गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
