भरतपुर
भरतपुर जिले में शनिवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक ओवरस्पीड कार ने सड़क पर ट्रक का टायर बदल रहे तीन जनों को रौंद डाला। इससे तीनों ही लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा।
हादसा सेवर थाना क्षेत्र में महुआ के पास का है। जानकारी के अनुसार दो ट्रक साथ में जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान इनमें से एक ट्रक का टायर महुआ के पास पंक्चर हो गया। इस पर दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक चार जाने मिलकर पंक्चर टायर को बदलने का काम कर रहे थे। इस दौरान एक जना ट्रक मालिक को फोन पर सूचना देने के लिए थोड़ा साइड में चला गया। तभी एक Over Speed Car आई और टायर बदल रहे तीन चालक और परिचालकों को रौंद दिया।
हादसे में में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों को आरबीएम जिला अस्पताल लेकर गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीसरे गंभीर को भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की शिनाख्त
मरने वालों में कुर्शेद की उम्र करीब 35 साल है। वह शीतल का बास जिला अलवर का रहने वाला है। जफरू दोनों ट्रेलर का मालिक था, वह भी शीतल का बास का रहने वाला है। कमलेश राजगढ़ का रहने वाला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
