अलवर
हम तोड़ते नहीं जोड़ते हैं: भंवर जितेन्द्र सिंह
अलवर जिले में भी पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जिला प्रमुख के पद पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर छिल्लर ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर शाहबादी को 7 वोट से हरा कर जिला प्रमुख का ताज पहना। भाजपा को 21 व कांग्रेस को 28 वोट मिले। अलवर में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोगों को तोड़ते नहीं, जोड़ते हैं।
अलवर जिला परिषद में कुल 49 पार्षद जीतकर आए थे। जिनमें से 27 पार्षद कांग्रेस के साथ आए थे। वहीं 21 पार्षद भाजपा के नेताओं के साथ वोट डालने पहुंच थे। एक प्रत्याशी बाद में आया था। कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने जिला प्रमुख को शपथ दिलाई।
इस जीत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोगों को तोड़ते नहीं, जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एक नई परंपरा शुरू हो गई है। बाहर के लोगों को यहां लाकर चुनाव लड़ाया जा रहा है। क्या अलवर में चुनाव लड़ने के लिए योग्य लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को चुना है और हमारी पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अलवर की जनता ने अपने बेटे को वोट दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।इसका फायदा लोगों को मिलेगा। अलवर के ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर विकास होगा। प्रदेश सरकार जनहित में काम कर रही है। जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके कार्यों को वोट दिए हैं। अलवर में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। इसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
