जोधपुर
जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। युवक को पहले जमकर पीटा गया और फिर उसकी दोनों टांगें काट दी गईं। सूचना मिलते ही डीसीपी दिगन्त कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
युवक का शव सूरसागर के चौपड़ क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में पड़ा मिला। किसी ने पुलिस को इसकी सूचनादी। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतक की पहचान आगोलाई निवासी संतु उर्फ संतो के रूप में हुई। पुलिस फिलहाल संतु के बारे में जानकारी जुटा रही है। संतु के दोस्तों और उसकी जीवन शैली के बारे में पता लगाकर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
शव को देख लग रहा है कि युवक ने मारपीट के दौरान हत्यारों से जमकर संघर्ष किया। तभी हत्यारों ने उसकी दोनों टांगें काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। डीसीपी वेस्ट जोधपुर दिगंत आनंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
