दौसा
दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर सोमवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तीन वाहन एक दूसरे से भिड़ गए जिससे एक जने की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया।
हादसा दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर भोजपुरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि टोल बूथ से जयपुर की ओर सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पहले मिनी ट्रक व उसके बाद एक कार ने टक्कर मार दी। तेज स्पीड में हुई भिड़ंत में एक जने की मौके पर ही मौत व दो अन्य घायल हो गए।
मृतक व घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कंटेनर पर लिखे नंबरों पर कॉल किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। मृतक के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। वहां के नबंरों के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
हादसे के बाद लगा जाम हादसे में तीनों वाहन बुरी-तरह फंस गए, जिन्हें क्रेन की सहायता से अलग कर यातायात सुचारु किया गया। हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
