जयपुर
इस बार राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मिड टर्म अवकाश यानी दीपावली के आसपास होने वाले अवकाशों पर रोक लगा दी गई है। ऐसा शायद पहली बार होगा जब प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मिड टर्म अवकाश नहीं होगा। कई अन्य अवकाशों पर भी रोक लगाईं गई है।
शिक्षा विभाग की और से लिए गए फैसले के अनुसार दीपावली पर सरकार की ओर से तय छुटि्टयां होंगी, लेकिन मिड टर्म अवकाश के रूप में दस-पंद्रह दिन की छुटि्टयां इस बार नहीं होंगी। बताया गया कि विभाग ने ये निर्णय कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई को हुए नुकसान के कारण किया गयाहै। शिक्षा विभाग का ऐसा मानना है कि इससे नुक्सान की कुछ भरपाई हो सकेगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि स्कूलों में मध्यावधि अवकाश नहीं होंगे। अब तक शिक्षक और विद्यार्थी यह मान कर चल रहे थे कि तीन से तेरह नवम्बर तक राज्य के स्कूल में छुट्टी रहेगी।
सरकारी अवकाश चार से छह नवंबर तक ही
इस बार दीपावली चार नवम्बर रविववार की है। इस सरकारी अवकाश चार से छह नवंबर तक ही है। लिहाजा नए आदेशों के अनुसार अब स्कूलों में भी केवल इन्हीं दिनों में अवकाश रहेगा। चार नवंबर को रविवार के दिन दीपावली है, पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा और छह नवंबर को भैया दूज पर अवकाश रहेगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजपत्रित अवकाश के दिन स्कूल में छुट्टी रहेगी, लेकिन शनिवार को ऐसी छुट्टी स्कूल में नहीं होगी। ऐसे में तीन नवंबर को दीपावली से एक दिन पहले भी स्कूल में छुट्टी नहीं होगी।
शैक्षिक सम्मेलन भी नहीं होंगे
आदेशों के अनुसार राज्य में कहीं भी कोई शैक्षिक सम्मेलन नहीं होगा। इसलिए जिला व राज्य स्तर के शैक्षिक सम्मेलन के नाम पर होने वाली चार छुटि्टयां भी इस बार नहीं होगी। प्रिंसिपल पावर की दो छुटि्टयों पर भी इस बार रोक लगा दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
