कैमूर (बिहार)
बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना के सोनडीहरा गांव में दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। गांव के एक सनकी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो बच्चों को किसी धारदार हथियार से बेरहमी से काट कर मार डाला।
घटना 24 अगस्त मंगलवार आधी रात के बाद की है। पर पता बुधवार सुबह तब लगा जब लोगों ने घर के आँगन में लाशें पड़ी देखीं। तब गांव वाले जुटे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी भाग रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक लाल बाबू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवक ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया इसका असल कारण अभी सामने नहीं आया है। आरोपी युवक लाल बाबू गुप्ता ने अपनी दिमागी हालत खराब होने का हवाला दिया और बोलने लगा कि कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई, पता ही नहीं चला।
मृतका के पिता के ये हैं आरोप
मृतका के पिता फुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरा दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ित किया करता था। कई बार आकर मैंने समझाया भी था लेकिन आज बेटी जो कि गर्भवती भी थी को उसके साथ दो बच्चों शिवम और खुशी के साथ काट कर हत्या कर दी गई।
मामले की जांच के लिए पहुंचे भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
