कोटा
राजस्थान के कोटा शहर में विज्ञान नगर थाना इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
गोली युवक के छाती में लगी। खून से लथपथ हालत में परिजन उसे आनन-फानन में एमबीएस अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। पुलिस भी बड़ी संख्या में अस्पताल में मौजूद है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही युवक को गोली मारी गई।
मृतक का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू बतायागया है। घटनास्थल पर भी पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। कोटा शहर एसपी डॉ. विकास पाठक ने घटना के बाद से ही पूरे शहर भर में सख्त नाकेबंदी करवा दी है। शहर के बाहरी इलाकों में आने वाले लोगों से गहन पूछताछ पुलिस कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
