भरतपुर
भरतपुर जिला परिषद में मंगलवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर रोचक बात हुई। भरतपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गुर्जर केवल 7 वोट लेकर भी उप जिला प्रमुख का चुनाव जीत गईं। 37 जिला परिषद सदस्यों में से 26 सदस्य वोट डालने ही नहीं पहुंचे।
भरतपुर जिला परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 37 है। इसमें बीजेपी के 17 और कांग्रेस के 14 सदस्य निर्वाचित हुए थे। लेकिन उप जिला प्रमुख के लिए मतदान के दौरान दोनों ही दलों के सभी सदस्य नहीं पहुंचे। भाजपा के 17 में से केवल 3 सदस्य ही वोट डालने पहुंचे और कांग्रेस के भी 14 सदस्य में से वोट देने केवल 7 ही पहुंचे। इस तरह मात्र 7 वोट लेकर भी कांग्रेस जीत गई। बीजेपी उम्मीदवार शिखा शर्मा को केवल तीन वोट मिले।
भाजपा की तरफ से उप जिला प्रमुख की दावेदार शिखा शर्मा, जिला प्रमुख जगत सिंह सहित एक अन्य सदस्य ने वोट डाला। इसके अलावा भाजपा का कोई भी सदस्य शिखा शर्मा के लिए वोट डालने नहीं पहुंचा। जबकि जिला प्रमुख बनाने के लिए जगत सिंह को 28 जिला परिषद सदस्यों के वोट मिले थे।
ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि उप जिला प्रमुख के लिए भी करीब 28 सदस्य वोट डालेंगे। लेकिन शाम 5 बजे के बाद जब जिला परिषद का कोई भी सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचा तो कांग्रेस की प्रियंका गुर्जर को उप जिला प्रमुख निर्वाचित कर शपथ दिला दी गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
