भरतपुर
भरतपुर शहर में 2 सितम्बर गुरुवार को एक गाड़ी और बाइक पर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी और फरार हो गए। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग की यह वारदात जहां हुई वहां से थाना कोतवाली कुछ कदम दूरी पर ही है। फिर भी बदमाश बेधड़क भाग निकले।
फायरिंग की यह वारदात घनी आबादी वाले इलाके कमला रोड पर हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन उसके हाथ अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश कमला रोड पर एक बाइक और एक गाड़ी से आए और आसपास के इलाके में घूमते रहे। बदमाशों ने अपनी बाइक एक जगह कड़ी कर दी और तभी गाड़ी में बैठे बदमाशों ने गाड़ी की डिग्गी खोल कर उसमें से रायफल निकाली बाइक सवार बदमाशों को दे दी।
लोगों के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने हैप्पी स्कूल के सामने एक फायर किया और गाड़ी में बैठे बदमाश तो कुम्हेर गेट की तरफ निकल गए। जबकि बाइक सवार युवक बासन गेट की तरफ से फरार हो गए।
गाड़ी में थे काफी हथियार
लोगों ने बताया कि बदमाश जिस गाड़ी में आए थे, उसमें काफी हथियार रखे थे।गाड़ी की नेम प्लेट पीले रंग की थी और पीछे और आगे से मुड़ी हुई थी। इसलिए उसका नंबर नहीं देख पाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
