भरतपुर
भरतपुर के जिलाकलक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हिमांशु गुप्ता ने पंचायत चुनाव में लगे एक तृतीय मतदान अधिकारी ध्रुव सिंह वरिष्ठ सहायक को अभद्रता करने पर निलंबित कर दिया है।
ध्रुव सिंह वरिष्ठ सहायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहना में सेवारत है और उसकी ड्यूटी पंचायत चुनावों में तृतीय चुनाव अधिकारी के रूप में लगाई गई थी। ध्रुव सिंह वरिष्ठ सहायक ने 26 अगस्त को मतदान दलों की वापसी के दौरान उपस्थित वितरण और आगामी चरणों के लिए लगे मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के कार्मिकों के साथ अभद्रता, गाली-गलौच की और मारपीट करने पर उतारू हो गया। उसने आगामी ड्यूटी लेने से भी इंकार कर दिया। इस पर उसे भरतपुर के जिला कलक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हिमांशु गुप्ता ने निलंबित कर दिया।
निलंबन आदेशों के अनुसार ध्रुव सिंह वरिष्ठ सहायक को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन काल के दौरान उसका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) भरतपुर रहेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
