हलैना (भरतपुर)
भरतपुर में जन्मे लुपिन फाउन्डेशन के अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता को सीएसआर के क्षेत्र में इकाॅनोमिक्स टाइम्स ग्रुप ने उल्लेखनीय कार्य करने एवं कराने पर इन्स्पाइरिंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। सीएसआर क्षेत्र में ये अवार्ड हासिल करने वाले देश के गुप्ता एकमात्र व्यक्ति है।
सीताराम गुप्ता को इन्स्पाइरिंग लीडर्स अवार्डजिला विकास कार्यक्रम के तहत एक जिले को गोद लेकर उसमें सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां संचालित करने और इन गतिविधियों में सरकार, समाज व वैज्ञानिक संस्थानों का सहयोग प्राप्त करने तथा गांव के बेरोजगार युवाओं व महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार संचालन कराने एवं गांवों की आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने के लिए प्रदान किया गया है।
सीताराम गुप्ता ने जिला विकास कार्यक्रम बनाकर ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास, आर्थिक उन्नयन के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार करने और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां संचालित की। गुप्ता की कार्यशैली, सोच-विचार, व्यवहार आदि को लेकर देश-विदेश में दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी, नेता आदि सहित अनेक हस्तियां आज भी चर्चा करती है।
सीताराम गुप्ता ने भरतपुर जिले व राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, स्वरोजगार, सड़क, पशुपालन, बागवानी व खेती, आपदा प्रबन्धन आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराए।
भरतपुर जिले में ये कराए गए कार्य
सीताराम गुप्ता ने बताया कि भरतपुर जिले में लुपिन फाउण्डेशन ने मधुमक्खीपालन जैसे नवाचार शुरू कराए और स्थानीय आवश्यकता के आधार पर रोजगार के नए- नए व्यवसाय शुरू कराने जैसे कार्य किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से भरतपुर जिले में करीब 434 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ भवनों की मरम्मत कराने जैसे कार्य भी कराए गए हैं। सीताराम गुप्ता के अनुसार प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं को और अधिक कारगर बनाने की दृष्टि से वहां आवश्यकता के अनुरूप संसाधन मुहैया कराए गए हैं।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
गुप्ता को मिल रहीं बधाइयां
लुपिन के अधिशाषी निदेशक गुप्ता को सीएसआर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराने पर मिले इन्स्पाइरिंग लीडर्स अवार्ड पर लुपिन के आरपीएम योगेश गुप्ता, सीपीएम डाॅ.भीमसिंह, लुपिन धौलपुर के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुबोध गुप्ता, जिला ग्रामीण विकास अधिकारी हेमन्त शर्मा, कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, जिला शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास अधिकारी पुनीत गुप्ता, अशोक करन, शालो हम्ब्रोम, सुनित नन्दवानी, मनोज शर्मा, सतीश, राजेन्द्र माहुरे, उच्चैन के ब्लाॅक काॅर्डिनेटर नरेश कुमार गुप्ता, कुम्हेर के पुनीत गुप्ता व सुरेन्द्रसिंह, नदबई के नरेन्द्र कुमार गुप्ता, बयाना के जगदीश यादव, नगर के नरेन्द्र शुक्ला, रूपवास के रामनरेश कटारा, डीग के सुरेशचन्द गुप्ता, कामां के श्यामसिंह, पहाडी के ताराचन्द सैनी, सेवर के राजेन्द्र माहूरे व ववीता कुमारी, वैर-भुसावर शिवसिंह धाकड व विष्णु मित्तल, रिंकू भल्ला, मनफूल सैनी, चन्द्रप्रकाश सेन आदि ने बधाईयां दी
कृषि राज्यमंत्री भजनलाल जाटव, चिकित्सा राज्यमंत्री डाॅ.सुभाष गर्ग, नदबई के विधायक जोगेन्द्रसिंह अवाना, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल आदि ने भी बधाईयां देकर गुप्ता को आमजन का मददगार व विकास पुरूष बताया। नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार,पार्षद पंकज गोयल,उद्योगपति के.के.अग्रवाल आदि ने बधाईयां दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
- मोबाइल की लत से लेकर तंबाकू तक… उच्चैन में छात्राओं को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
