नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

कुम्हेर में आयोजित नारी चौपाल एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों की जानकारी देकर सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

कुम्हेर में बुधवार को आयोजित नारी चौपाल और शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के अधिकार, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के संदेश का मंच बन गया। पंचायत समिति सभागार में हुए इस आयोजन में महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान देवी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना न तो समाज आगे बढ़ सकता है और न ही राष्ट्र। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

SSC CGL 2026: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनने का मौका | 47 हजार से शुरू होगी सैलरी, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर

कार्यक्रम में विकास अधिकारी रणवीर सिंह ने नारी चौपाल को महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी मंच बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी महेन्द्र अवस्थी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिनों के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।

शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, महिला अधिकारों और विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भटावली, महिला पर्यवेक्षक संगीता कलवानिया, मिथलेश शर्मा, अनीता कुमारी, समस्त साथिनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने महिला हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *