हनुमानगढ़
राजस्थान में रविवार शाम को एक और दर्दनाक हादसा हो गया। हनुमानगढ़ जिले के भादरा में रविवार शाम को रोडवेज बस और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नोहर राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेन्टर भेजा गया। मरने वाले चारों कार में सवार थे। कार में 5 सवारियां थीं।
आपको बता दें राजस्थान में ही रविवार को ही अलवर जिले के कठूमर कस्बे के पास गोवर्धन से परिक्रमा करके कार से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अब शाम को हनुमानगढ़ में दूसरा हादसा हो गया।
हनुमानगढ़ में कार नोहर से भादरा की तरफ आ रही थी व राजस्थान रोडवेज की बस हनुमानगढ़ जा रही थी। इस दौरान गांव परलीका के पास भादरा-नोहर सड़क पर बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कार से मृतकों के शव व घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। मृतक व घायल गांव भाना मोडिया जिला फतेहबाद हरियाणा के निवासी बताए जा रहे है। मृतकों के शव नोहर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए है।
हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। भादरा की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को परलीका बस स्टैंड पर रुकना था। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले सामने से आ रहे ऊंट गाड़ी को बस ने ओवरटेक किया। इसी दौरान ऊंट गाड़ी के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार से बस भिड़ गई। कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां थीं।
आधार कार्ड में हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के गांव भोड़ी का पता
घटना के बाद मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि एक घायल की जेब से मिले आधार कार्ड में हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के गांव भोड़ी का पता है। पुलिस इस आधार कार्ड के आधार पर फिलहाल मृतकों के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल व्यक्ति अभी कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
