ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

अलवर के ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन के पास इंजीनियर गगन अग्रवाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

अलवर 

राजगढ़–मालाखेड़ा रेलमार्ग पर स्थित ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक इंजीनियर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, जबकि परिजनों और दोस्तों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान अलवर के मोतीनगर निवासी गगन अग्रवाल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना एएसआई रामफूल ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इधर, मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के दोस्त ललित मोहन गुप्ता ने आरोप लगाया कि गगन को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह गहरे अवसाद में चला गया था।

वहीं मृतक के भाई निर्मल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही पत्नी, सास और ससुर लगातार गगन को आत्महत्या के लिए उकसाते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हर कुछ महीनों में ससुराल पक्ष द्वारा आकर विवाद किया जाता था, जिससे गगन मानसिक तनाव में जी रहा था।

पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।