जयपुर
नाराज होकर भाजपा छोड़ने वाले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और पूर्व विधायक जगत सिंह आखिर ढाई साल बाद फिर भाजपा में लौट आए। अब ऐसे कयास हैं कि भाजपा उनको भरतपुर से जिला प्रमुख की उम्मीदवारी के तौर पर पेश कर सकती है। जगत सिंह जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
घर वापसी पर बोले: एक व्यक्ति के कारण छोड़ी थी भाजपा; नाम नहीं लूंगा
जगत सिंह शनिवार को जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पूनियां ने उनको पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में भरतपुर के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह और जगत सिंह की धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। भाजपा में दुबारा एंट्री मिलने के बाद अब भरतपुर की राजनीति के समीकरण भी अब निश्चित रूप से उलट-पुलट होंगे।
जगत सिंह ने कहा कि भरतपुर ही नहीं हम सब की पूर्वी राजस्थान की जिम्मेदारी है। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। पीएम मोदी हमेशा मेरे जिगर में बसे हैं। जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को चौपट करेगी।
बागी होकर बसपा से लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि 2013 में जगत सिंह भरतपुर की कामां सीट से BJP के टिकट पर जीते थे। लेकिन जगत सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़ दी थी। तब कामां से जवाहर सिंह बेढ़म को टिकट दिया था। जगत सिंह ने जनवरी 2019 में अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वे हार गए थे। वहां तीसरे नम्बर पर रहे थे।इसके बाद वह एक तरह से हासिए पर चले गए थे। रामगढ़ सीट पर पहले बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो जाने के कारण वहां चुनाव बाद में कराया गया था । इससे पहले सिटिंग MLA होने के बावजूद 2018 में उनका टिकट कट गया था।
‘आज मेरा जिंदगी सबसे ख़ुशी का दिन ‘
भाजपा में वापसी के बाद जगत सिंह ने कहा कि मैं एक व्यक्ति की वजह से पार्टी छोड़कर बड़े दुखी मन से गया था। मैं उनका नाम नहीं लूंगा। मैंने उस समय गुस्से में पार्टी छोड़ने का फैसला किया था, जो मुझे नहीं करना चाहिए था। पार्टी ने मेरा पूरा सम्मान रखा था। मैंने 10 साल तक पार्टी की सेवा की। मैं दोबारा यह कहना चाहता हूं कि जो आज मेरी घर वापसी हुई है। यह मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
