दौसा के बजरंग नगर आशावाड़ी डूंगरी गेटोलाव रोड इलाके में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने पर लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
दौसा
दौसा शहर के बजरंग नगर आशावाड़ी डूंगरी गेटोलाव रोड इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार विद्युत सप्लाई फाल्ट होने और घंटों तक बिजली बंद रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गेटोलाव फीडर पर जरूरत से ज्यादा लोड होने और लंबी विद्युत सप्लाई लाइन की वजह से बार-बार फाल्ट की स्थिति बन रही है।
NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद घंटों तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाती। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में जागकर रात काटनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर रात में फोन करने पर कोई कॉल रिसीव नहीं करता, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
बिजली कटौती के साथ-साथ इलाके में मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है। लोगों ने आशंका जताई कि लगातार गंदगी और मच्छरों के कारण जानलेवा बीमारियां फैल सकती हैं। शहर में रहने के बावजूद हालात गांवों से भी बदतर हो चुके हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
