भरतपुर
राजस्थान में भरतपुर शहर के चौबुर्जा चौराहे पर नशे में धुत्त एक कांस्टेबल ने मथुरा गेट थाना इलाके में आने वाले शहर के मुख्य बाजार में अपने बंदूक लहरा-लहरा कर जमकर ड्रामा किया। इस दौरान बाजार के दुकानदार और राहगीर सहमे-सहमे रहे। जैसे-तैसे उसे काबू में कर पुलिस का एक ASI ई-रिक्शा में ले गया।
नशे में धुत इस कांस्टेबल का नाम दौजीराम बताया गया। उसने भरे बाजार बंदूक निकाली और कांपते हाथों से लोड करने लगा। और करीब 25 मिनट तक ड्रामा करता रहा। चौबुर्जा चौराहे पर ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी राइफल को लहराने लगा। बाजार की ओर राइफल कर लोड-अनलोड कर रहा था। नशे में ठीक से वह चल भी नहीं पा रहा था। भयभीत राहगीरों व व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे एक ASI आकर ले गए।
इस कांस्टेबल की ड्यूटी शहर के चौबुर्जा चौराहे पर थी। दौजीराम ने दिन में ही शराब पी ली। अपनी सरकारी राइफल के साथ छेड़छाड़ करने लगा। दुकानदारों ने बताया कि करीब 25 मिनट यह ड्रामा चलता रहा। लोग दूर खड़े उसे देखते रहे। दौजीराम के साथी पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन इस बात की सूचना दी। एक ASI आए और नशेड़ी दौजीराम को ई-रिक्शा में पुलिस लाइन ले गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
