भरतपुर
संभागीय चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा जीएसटी की इनपुट टेक्स अवधारणा पर स्थानीय होटल काम्पलेक्स में आयोजित एक सेमिनार में व्यापारियों का आह्वान किया गया कि वे जीएसटी को समझें। इस अवसर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की अवधारणा की पुस्तिका का विमोचन किया गया ।
सेमिनार का उद्घाटन एसडी मीणा आयुक्त अतिरिक्त प्रशासन सेल्सटेक्स ने किया और सेमिनार के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता है कि जीएसटी को व्यापारी भी समझें और जानकारी रखें।
सेमिनार के प्रमुख वक्ता सीए आयुष गुप्ता थे। उन्होंने जीएसटी के कानूनों को स्क्रीन पर कम्प्यूटर से प्रदर्शित कर समझाया और उपस्थित उद्योगपति और व्यापारियों ने अपनी जीएसटी को लेकर शंकाओं का समाधान किया।
इससे पूर्व चैम्बर अध्याक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने एसडी मीणा आयुक्त अतिरिक्त प्रशासन सेल्सटेक्स का और राधेश्याम गोयल ने सीए आयुष गुप्ता का स्वागत किया। सेमिनार के समापन पर पूरनमल अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सेमिनार का संचालन सीए विनय गर्ग ने किया। सेमिनार में भरतपुर और नदबई के उद्योगपति शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सिर्फ एक कॉल बचा सकती है बच्चे की जिंदगी, जयपुर में 1098 हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता अभियान
- NEET विवाद: 3 दौर की महावार्ता के बाद जंतर-मंतर खाली, CJP ने वापस लिया आंदोलन, जानें क्या मिला भरोसा
- केवलादेव में ‘वेटलैंड की चीख’: क्या सूख जाएगा परिंदों का यह विश्व धरोहर स्वर्ग?
- बड़ा उलटफेर: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी , बताई ये वजह
- ₹2.20 करोड़ का प्लॉट बना करोड़ों की ठगी का जाल | PNB मैनेजर दंपती बोले- पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की, अब 1 करोड़ और मांग रहे
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
