भरतपुर
विश्व मानचित्र पर आने और व्यापारिक दृष्टिकोण से अहम होने के बाद भी भरतपुर में उच्च श्रेणी की ट्रेन गरीब रथ, अगस्त क्रांति, गुजरात संपर्क क्रांति इत्यादि ट्रेनों के भरतपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं किया गया है। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसे लेकर भरतपुर की सांसद रंजीता कोहली को एक ज्ञापन देकर इन ट्रेनों का भरतपुर में ठहराव करने की मांग की है।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला प्रभारी पवन गोयल एवं बयाना अध्यक्ष विनोद सिंघल की अगुवाई में भरतपुर सांसद सांसद रंजीता कोहली को दिए ज्ञापन में बताया गया कि भरतपुर संभाग होने के साथ एक पर्यटन स्थल भी है। जहां देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन काफी संख्या में रहता है। इसके साथ ही भरतपुर जिला व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां सरसों तेल, इमारती पत्थर इत्यादि का देश-विदेश के स्तर पर व्यापार होता है। इसके बाद भी भरतपुर स्टेशन पर उच्च श्रेणी की गरीब रथ, अगस्त क्रांति, गुजरात संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे बाहर से आने – जाने वाले व्यापारियों व पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
WCR का ‘A’ GREAD का महत्वपूर्ण स्टेशन, इसके बाद भी ठहराव नहीं ज्ञापन में कहा गया कि वैसे तो भरतपुर जिले से काफी ट्रेनें गुजरती हैं जिनमें मुख्य रुप से अगस्त क्रांति, गरीबरथ, गुजरात संपर्क क्रांति इत्यादि ट्रेन हैं , लेकिन इनका भरतपुर स्टॉपेज नहीं है। जबकि भरतपुर वेस्ट सेंट्रल रेलवे जोन (WCR) का ‘A’ GREAD का महत्वपूर्ण स्टेशन है। जो कि कोटा मंडल में आता है। इसके भी गरीब रथ, अगस्त क्रांति, गुजरात संपर्क क्रांति आदि ट्रेनों का पर्यटन एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भरतपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं है, जो कि काफी अफसोस जनक है।
मथुरा- गाजियाबाद चलने वाली E. M. U पैसेंजर ट्रेन को बयाना तक बढ़ाया जाए
ज्ञापन के अनुसार कई बार प्रयासों के बावजूद मथुरा- गाजियाबाद चलने वाली E. M. U पैसेंजर ट्रेन को भी बयाना तक नहीं लाया जा रहा है, जबकि यह ट्रेन मथुरा तक आकर रोक दी जाती है। अगर यह E . M. U ट्रेन बयाना तक कर दी जाए, तो अप – डाउनर्स ( M. S. T) को दिल्ली तक आने-जाने की सुविध बढ़ जाएगी। जिससे व्यापारी व नौकरीपेशा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने सांसद से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास के हितों को ध्यान में रखते हुए गरीब रथ, अगस्त क्रांति, गुजरात संपर्क क्रांति आदि ट्रेनों का ठहराव, भरतपुर स्टेशन पर किया जाए और E. M. U. ट्रेन को बयाना तक बढ़ाया जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राहत की रिपोर्ट का सौदा पड़ा भारी, जयपुर ग्रामीण में हेड कांस्टेबल और दलाल 40 हजार की रिश्वत लेते धरे गए | केस में मदद के बदले मांगी थी रकम
- अरावली की गोद में गूंजा देव बाबा का जयकारा, जहाज में श्री कारिस देव बाबा मेले का हुआ शुभारंभ | गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट, ऑडिट बढ़ा तो खुलता गया बड़ा खेल | 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड, SIT जांच में जुटी
- गोगामेड़ी से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर हरियाणा में टूटा कहर, पिकअप ट्राले में घुसी; 6 की मौत | पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 9 गंभीर घायल
- दिल्ली की 3 मंजिला इमारत में चल रहा था साइबर ठगी का कारखाना, राजस्थान पुलिस ने 64 को दबोचा | बैंक अफसर बनकर OTP-CVV ऐंठते थे, 88 मोबाइल और ग्राहकों का बल्क डेटा बरामद
- भरतपुर नगर निगम चुनाव: BJP-Congress ने जारी की वार्डवार उम्मीदवारों की सूची, 19 में एक ही नाम पर घमासान | कांग्रेस ने 58 और BJP ने 57 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 8-8 वार्ड छोड़े खाली, यहां देखें फ़ाइनल लिस्ट
- चोरी केस में मुल्जिम न बनाने की कीमत मांगी 1 लाख, 70 हजार लेते ही बिछ गया ACB का जाल | RPF आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
- पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय
- CJI को लिखी गोपनीय चिट्ठियों का असर; राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ के खिलाफ वकीलों का बड़ा विरोध | कोर्ट कक्ष के बाहर धरना, किसी को अंदर नहीं जाने दिया
- भरतपुर के दो माहेश्वरी समाज प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी | ओपी माहेश्वरी बने उपाध्यक्ष, मुकेश माहेश्वरी संयुक्त सचिव निर्वाचित
