बीकानेर | नई हवा ब्यूरो
राजस्थान के शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए करीब ढाई सौ DEO को आखिर लंबे इंतजार के बाद पोस्टिंग मिल गई है। डिप्टी डायरेटक्टर से जाइंट डायरेक्टर का भी पद स्थापन कर दिया गया है। विभाग ने इनके आदेश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक और माध्यमिक निदेशालय में भी व्यापक फेरबदल किए गए हैं।
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन के बाद पदस्थापन के मामले लम्बे से से अटके पड़े थे। हाल ही में जब राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हुई तो शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने आनन-फानन में लटकी-भटकी फाइलों को तुरंत हरी झंडी दे दी। उनका एक बयान भी वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे हैं कि वे अब कुछ दिनों के ही मेहमान हैं, जितने भी काम करवाने हैं करवा लो। बीएस उनके इस बयां के बाद विभाग की काम करने की रफ़्तार कई गुना बढ़ा गई। इसी कड़ी में अटकी पड़ी ढाई सौ DEO के पदस्थापन की सूची भी आनन-फानन में जारी हो गई।
जारी सूची के अनुसार बीकानेर के उप निदेशक कार्यालय में कार्यरत सुनीता चावला अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में काम करेंगी और वीना सोलंकी को प्राथमिक निदेशालय में ही वापसलगा दिया गया है। सुरेंद्र सिंह भाटी को माध्यमिक निदेशालय से हटाकर अब डीईओ (हेड क्वार्टर) बीकानेर लगाया गया है। इसी तरह रमेश कुमार हर्ष को IASE से डाइट प्रिंसिपल बनाया गया है। रमेश कुमार ढल्ला को एलिमेंट्री डायरेक्ट्रेट से सैकंडरी डायरेक्ट्रेट में शिफ्ट कर दिया गया है। अरुण कुमार शर्मा को डायरेक्ट्रेट में ही पदोन्नत कर वहीं पर ही पदस्थापित कर दिया गया है।
झुंझुनूं से जयदीप को एलिमेंट्री डायरेक्ट्रेट तो नृपति सिंह गुर्जर को भरतपुर से बीकानेर एलीमेंट्री डायरेक्ट्रेट में पदस्थपित किया गया है। राम स्वरूप जांगिड़ को रोहट पाली से शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय में पोस्टिंग मिलीहै। वहीं रक्षा सिंह को प्राथमिक निदेशालय में फिर से पोस्टिंग मिल गई है। नरेंद्र कुमार सोनी को इसी निदेशालय यानी में प्राथमिक निदेशालय में पदस्थपित किया गया है।
इन जिलों में इनको लगाया DEO
राजस्थान के कई जिलों के डीईओ को भी बदल दिया गया। यहां देखिए पूरी सूची:
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी सिरोही: गंगा कलावत
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी सवाई माधोपुर: नत्थूलाल खटीक
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी जयपुर: रविंद्र कुमार
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी करौली: भरतलाल मीणा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री बीकानेर: अनिल कुमार अग्रवाल
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री दौसा: कृष्णा शर्मा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री बांसवाड़ा: शैलेंद्र कुमार भट्ट
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकेंडरी बीकानेर: सुरेंद्र सिंह भाटी
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी चूरू: निसार अहमद खान
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी उदयपुर: मुकेश पालीवाल
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी धौलपुर: अरविन्द शर्मा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री डूंगरपुर: राजेश कुमार कटारा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री भरतपुर: रामकिशन बैरवा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री अलवर: नेकीराम
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री पाली: मदनलाल पंवार
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी हनुमानगढ़: हंसराज
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री लालचंद नेहलिया
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री जोधपुर: संतोष
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री भीलवाड़ा: योगेशचंद्र पारीक
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री कोटा: कृष्ण कुमार शर्मा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री प्रतापगढ़: महेशचंद्र अमेटा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री नागौर: सुरेंद्र सिंह शेखावत
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री गंगानगर: गिरिजेश कांत शर्मा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकेंडरी नागौर: सुरेश कुमार महरिया
- डीईओ (लीगल) जयपुर: रविंद्र कुमार लाटा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री उदयपुर: वीरेंद्र सिंह यादव
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री धौलपुर: केदार गिरी गोस्वामी
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी भीलवाड़ा: बंशीलाल कीर
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी डूंगरपुर: अमृतलाल कलाल
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी प्रतापगढ़: वासुमित्र सोनी
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री बाड़मेर: केसरदान रतनू
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री जयपुर: जगदीश नारायण मीणा
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री झुंझुंनूं:मनोज कुमार ढाका
- डीईओ (हेडक्वार्टर) एलीमेंट्री सिरोही: भंवर सिंह
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी सीकर: रामचंद्र पलानिया
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी जोधपुर: अमृत लाल
- डीईओ (हेडक्वार्टर) सेकंडरी अजमेर: धर्मेंद्र कुमार जाटव
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
