भरतपुर
राजस्थान में भरतपुर के राजकीय संग्राहलय से 5वीं सदी का सिक्का गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि वेशकीमती दुर्लभ सिक्का चंद्रगुप्तकालीन है। इसे लेकर अधिकारियों की सफाई आई है कि इसे कहीं रखकर भूल गए हैं। मिल जाएगा। फ़िलहाल मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।
बेशकीमती सिक्का के गायब होने का पता तब चला जब पुरातत्व विभाग ने इसकी जानकारी मांगी। जब इसे ढूंढ़ना शुरू किया गया तो उनकी गिनती के दौरान 5वीं सदी का यह सिक्का संग्रहालय में नहीं मिला। इस पर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सिक्का चोरी नहीं हुआ है। उसे कहीं रख कर भूल गए हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। सिक्का गुम होने की शिकायत अधिकारियों को कर दी गई है जिसकी जांच की जा रही है।
सोने का था सिक्का
सात ग्राम वजनी यह सिक्का सोने का था है। सिक्के के ऊपर किसी राजा की तस्वीर है। यह सिक्का गुप्त काल का होने के कारण इसे दुर्लभ श्रेणी में रखा गया था। इसे 1960 में किसी व्यक्ति से 200 रुपए में खरीदा गया था। जिसके बाद इसे म्यूजियम में रख दिया गया। पर दर्शकों को ददिखने की अनुमति नहीं है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
- पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद झूल गया पति | राजस्थान से गुरुग्राम तक फैली घरेलू कलह की खौफनाक कहानी
- भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
- ‘मुआवजा दो या आंदोलन झेलो…’ भरतपुर के व्यापारी एकजुट | 21 अप्रैल को निर्णायक बैठक, सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की तैयारी
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
