फिरोजाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगार क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासन मौजूद है। नगला खंगार इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्लीपर कोच को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और बस के ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हैं। बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के चलते ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी डबल डेकर बस
एक डबल डेकर बस राजस्थान के जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। डबल डेकर बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। अभी बस थाना नगला खंगार क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी कि तभी बस खराब हो गई्र। ड्राइवर ने बस को रोड साइड खड़ा कर दिया। इसके बाद नीचे उतरकर ड्राइवर और कंडक्टर बस को चेक कर रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर रेशम थापा, कंडक्टर आनंद कुमार समेत बस के ड्राइवर रामसेवक और दो अन्य की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अभी दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वैर में चुनावी बिसात बिछी, इस बार किसके सिर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज?
- 44 साल तक अदालतों में अटका हत्या का मामला, अब 70 साल के आरोपी को मिली राहत | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी देरी न्यायिक व्यवस्था की विफलता
- बढ़ते ही जाना है…
- 600 बेड का अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज… जयपुर में माहेश्वरी समाज का बड़ा हेल्थ मिशन
- लिफाफा नहीं बचा पाया पेपर, सुई से छेद, अंदर गया कैमरा और बिक गया 11 हजार में सवाल | प्रोफेसर के पेपर लीक का हैरान करने वाला खेल
- स्कूल में सियासत पर ABRSM का वार—‘शिक्षा के मंदिर को अखाड़ा नहीं बनने देंगे’ | महासंघ ने बाहरी दखल पर उठाए सवाल
- रथ 552 दिन चला… बिल 2,548 दिन का, बाकी 2,000 दिनों का पैसा कहां गया? NHM घोटाले में IAS समेत 5 पर 5,000 पन्नों की चार्जशीट
- 4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब ये कॉम्बिनेशन दवाएं नहीं | सरकार ने क्यों लगाई रोक, जानिए वजह
- RGHS में ज्यादा क्लेम का खेल? 238 मरीजों के 479 केस जांच के घेरे में | 50 अस्पताल और 60 डॉक्टरों की भूमिका पर नजर, एक बीमारी के नाम पर 3-4 बार बुलाया
- भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह
