30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सीबीआई ने कटनी के न्यू कटनी जंक्शन पर तैनात रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजयवीर सिंह को 30 मजदूरों को काम से नहीं हटाने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।